Tuesday, January 29, 2019




एक रत्न जीवन का ........ 

Saturday, May 6, 2017

मेरा देश.........


खौलता है खून जब जवानो के सर काटे  जाते है ,
नक्सलियों द्वारा देश के बेटे मारे  जाते है। 
खुदगर्ज़ है वो लोग जो भीतर से आघात करते है ,
देश पर जान देने वाले बेटो को जाने कैसे बदनाम करते है। 
लोकतंत्र है जी वो ये कारनामा भी खुले आम करते है ,
सारे  अधिकार है इनके , पर कर्तव्यों का इन्हे ज्ञान नहीं।
अब तो लाचारी लगती है, इन्हे बर्दाश्त किये जा रहे है ,
हर गलत के साथ खड़ा है एक , उसे ख़ास किये जा  रहे है। 
वक़्त आ गया है इन्हे औकात बता दो , 
इनको हमारे देश की साख बता दो। 
बदतमीजी अब माफ़ न करेंगे ,
दोगले चेहरे अब बर्दाश्त न करेंगे।  
या तो इस देश को मन से अपनाइये ,
वार्ना  यंहा से चले जाइये। 




Tuesday, May 24, 2016

ज़िन्दगी क्याहै ?

ज़िन्दगी क्याहै ?
ख़ुशी की तलाश या गम का दर्पण ,
जीत का इतिहास या मुश्किलों से सम्बन्ध ,
फूलों की फुहार या काँटों  की चुभन ,
बचपन की शरारत या मंज़िल की ललक ,
अपनों का प्यार या खुद से संघर्ष,
अतीत की पुकार या भविष्य का स्वप्न ,
यादो की पुकार या कर्म की मिशाल ,
क्या है आखिर ,
प्रश्नों का जवाब या जवाब में भी प्रश्नों की कतार ? 

Wednesday, May 18, 2016

खुला आसमान

ऊँची उड़ान लगानी है ,
थकने की  हमें परवाह नहीं ,
ज़ंजीरो ने हमे रोका है ,
पिंजरे के हम पंछी नहीं ,
आसमान कर रहा इंतज़ार मेरा,
खुल कर पंख फैलाना है। 

Wednesday, March 2, 2016

व्याकुल मन

कही आरक्षण की आग है , तो कही देश विरोधी ललकार है,
कही दरिंदगी फैली  समाज में, तो कोई आत्महत्या को लाचार  है,
पर न जाने कैसे, राजनीती का हर जगह प्रसार है।
प्रश्न बस इतना सा,क्यों व्याकुल हो उठता हूँ ,
इन समाचार प्रसारणों से सिहर उठता हूँ ।
क्या इन स्तिथियों से केवल व्याकुल होते जायेंगे,
या अपने समाज के लिए हम भी कुछ कदम उठाएंगे।


Friday, April 17, 2015

बोनस.......

अप्रैल का महीना है , बोनस को लुभाते है,
चंद बूंदो से अपनी तृष्णा बुझाते है ,
हर साल पानी की ये बौछार  आती है सूखे के बाद,
पर बौछारें कंहा  अकाल मिटा पाती है,
जरा प्यास तो बढ़ा , न ऐसे तू उसे दबा ,
ये  प्यास ही तो तुझे तेरी मज़िल तक पहुचायेगी ,
वरना ज़िन्दगी है, वो तो यु ही बीत जाएगी। 

Wednesday, February 19, 2014

मोहब्बत

जो देखुँ उनको , तो उदासी भाग जाती है ,
जो रूठे वो हमसे, बेचैनी  साथ लाती है ,
हुस्ने इश्क़ ने यू दीवाना किया हमको ,
कि मुस्कुराये वो , और हमारी जान जाती है।
न रूठो तुम हमसे , न यु खफा  होना,
आदतें है बिगड़ी , पर मोहब्बत पाक है मेरी।